Rain Alert: 29 अक्टूबर से कई राज्यों में येलो अलर्ट, यहां हो सकती है भारी बारिश
देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ राज्यों में अगले पांच दिन येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वोत्तर मॉनसून की बारिश 29 अक्टूबर से कहर बरपा सकती है। देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ राज्यों में अगले पांच दिन येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्वोत्तर मॉनसून की बारिश 29 अक्टूबर से कई दक्षिण राज्यों में कहर बरपा सकती है। इस दौरान मछुआरों को समुद्र किनारे जाने से मना किया गया है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल समेत कई दक्षिणी राज्यों में 31 अक्टूबर तक भारी बारिश हो सकती है। देश के कुछ हिस्सों में अगले पांच मौसम शुष्क बना रहेगा। शनिवार से दक्षिण भारतीय राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने कहा, "बंगाल की खाड़ी और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत पर निचले क्षोभमंडल के स्तर में उत्तरपूर्वी हवाओं की संभावना है। दक्षिण राज्यों में बारिश 29 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है।" इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश आईएमडी के मुताबिक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल सम...